रांची में 500 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लिया गया. सभी को बस में बिठा कर कैम्प जेल ले जाया जा रहा है. ओल्ड विधानसभा के पास सरदार पटेल की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरें है.प्रदर्शनकारी छात्र ‘विधानसभा घेराव’ मार्च निकालते हुए रांची में पुरानी विधानसभा बिल्डिंग के पास पुलिस बैरिकेड तोड़कर नई विधानसभा बिल्डिंग की ओर बढ़ रहे हैं.जगन्नाथपुर पहुंचे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक रखा है. जिसके बाद छात्र और पुलिस के बीच नोकझोंक हो रही है. पुलिस प्रशासन लगातार छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.पुलिस के रोकने के बाद भी छात्रों ने बैरिकेड को तोड़ दिया और विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं.

इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच थोड़ी नोकझोंक हुई है. हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह का बल प्रयोग नही किया।JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पहुंच गए हैं. वे विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए हैं. पिछले 9 दिन से देवेंद्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर हैं. आज वे छात्रों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल हुए हैं।