Blog

लाडली बहनों के खाते में जाएंगे 3000 रुपए,महाराष्ट्र सरकार पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा सवाल

लाडली बहनों के खाते में जाएंगे 3000 रुपए,महाराष्ट्र सरकार पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा सवाल
  • PublishedJanuary 12, 2026

महाराष्ट्र सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्त मकर संक्रांति के महापर्व पर लाडली बहनों के खाते में जमा करने वाली है। यह कुल रकम 3000 रुपए है। कांग्रेस पार्टी ने इस किस्त पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को खत लिखा है।चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि 15 तारीख को मतदान होने वाला है और उसके पहले महिलाओं को इस तरह से पैसे देना आचार संहिता का उल्लंघन होगा। इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे जमा होने वाले हैं। ऐसा करने से लाभार्थी महिलाएं सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर सकती हैं, यह एक तरह से सरकारी घूस है।कांग्रेस ने कहा कि हम लाडली बहन योजना के खिलाफ नहीं है लेकिन लाडली बहन योजना की किस्त मतदान के बाद लाभार्थी महिलाओं के खाते में जमा की जाए। कांग्रेस पार्टी के शिकायत पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को सरकार का रुख साफ करने के लिए कहा है।भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस पत्र पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस महिला विरोधी है।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को है। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव है और इसके नतीजे 16 जनवरी को आयेंगे। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव से पहले लाडली बहनों के खाते में रुपए जमा किए जाने को लेकर डर है कि कहीं महिलाओं का वोट बीजेपी को ना चला जाए। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव काफी अहम माने जाते हैं। मुंबई में तो इसका काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि जिसे बीएमसी की सत्ता मिलती है, उसका राजनीतिक दखल काफी ज्यादा हो जाता है और पावर भी खूब होती है। यही वजह है कि सभी दल इन चुनावों पर फोकस कर रहे हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *