Blog

44000 शिक्षकों की बिहार में जल्द होगी भर्ती,टीआरई-4 का नोटिफिकेशन होने वाला है जारी

44000 शिक्षकों की बिहार में जल्द होगी भर्ती,टीआरई-4 का नोटिफिकेशन होने वाला है जारी
  • PublishedFebruary 5, 2026

बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू होने जा रहा है. चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत करीब 44 हजार पदों पर बहाली की तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी जिलों से कक्षा 1 से 12 तक की रिक्तियों का ब्योरा शिक्षा विभाग को मिल चुका है और आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदों को मंजूरी भी दे दी गई है. अब यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के पास भेजा गया है, जहां से जल्द ही इसे बीपीएससी को भेजा जाएगा. उम्मीद है कि टीआरई-4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा.इस भर्ती में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा. कक्षा 9 से 12 तक के लिए करीब 25 हजार पद भरे जाएंगे. वहीं कक्षा 1 से 8 तक लगभग 19 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी. स्तर के अनुसार अनुमानित पद इस प्रकार हैं, कक्षा 18 में 19 हजार, कक्षा 910 में 12 हजार और कक्षा 1112 में 13 हजार पद शामिल हैं.पिछले दो वर्षों में तीन चरणों के जरिए करीब 2.27 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है. चौथे चरण की भर्ती पूरी होने के बाद राज्य में कुल शिक्षकों की संख्या बढ़कर लगभग 6.40 लाख तक पहुंच जाएगी. इससे छात्र-शिक्षक अनुपात भी सुधरेगा.

अभी औसतन 29 छात्रों पर एक शिक्षक है, जो नई नियुक्तियों के बाद घटकर करीब 27 छात्र प्रति शिक्षक हो जाएगा.टीआरई-4 में पहली बार राज्य के अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा. करीब 85 प्रतिशत सीटें बिहार के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहने की व्यवस्था की जा रही है. सिर्फ 15 प्रतिशत सीटों पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थी या वो उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिनकी मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई बिहार से बाहर हुई है. महिला अभ्यर्थियों को भी विशेष आरक्षण का लाभ मिलेगा.स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा के तीसरे और चौथे चरण में सफल उम्मीदवारों की काउंसलिंग 11 फरवरी तक चलेगी. करीब 12,819 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी. काउंसलिंग जिला केंद्रों पर रोज पांच स्लॉट में सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *