Blog

जानिए आज रात कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण,क्या बरतनी है सावधानियां?

जानिए आज रात कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण,क्या बरतनी है सावधानियां?
  • PublishedSeptember 7, 2025

आज आनी 7-8 सितंबर की रात चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2025) लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है जिसका धार्मिक महत्व भी होता है. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जब लगते हैं तो धरती अंधकारमय हो जाती है, खासतौर से पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसा होता है. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से होकर गुजरती है तो चंद्र ग्रहण लग जाता है. आज रात लग रहा चंद्र ग्रहण किस प्रकार का होगा, यह कितने बजे से शुरू होकर कितने बजे तक रहेगा, सूतक काल (Sutak Kaal) क्या होता है, सूतक काल आज लगेगा या नहीं, इस चंद्र ग्रहण का आपके घर-परिवार पर कैसा असर हो सकता है, ग्रहण में कौनसी सावधानियां बरतनी जरूरी हैं और भारत से इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा या नहीं समेत तमाम सवालों के जवाब जानिए इस लेख में।चंद्र ग्रहण आज रात 7 -8 सितंबर की मध्यरात्रि में लगेगा. चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 बजकर 58 मिनट से होगी और इसका समापन देररात 2 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा.

रात 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्र ग्रहण आंशिक होगा, यह ग्रहण रात 11 बजकर 41 मिनट पर अपने चरम पर होगा और 1 बजकर 26 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण का समापन होगा और पेनुम्ब्रल से 2 बजकर 25 मिनट पर निकल जाएगा. यह चंद्र ग्रहण की पूरी टाइमलाइन है.आज रात लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ना शुरू होगी तो ग्रहण आंशिक से होता हुआ शुरू होगा और पूर्ण हो जाएगा यानी पृथ्वी की छाया पूरी तरह से चंद्रमा को ढक लेगी और जहां-जहां से इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है उन हिस्सों में अंधकार छा जाएगा. इसके बाद चंद्र ग्रहण की समाप्ति आंशिक से पेनुम्ब्रा से होते हुए हो जाएगी. पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है।सूतक काल वह समय होता है जिसे अशुभ कहा जाता है. ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और माना जाता है कि इस समयावधि में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है. सूतक काल तब लगता है या कहें उस जगह लगता है जहां से ग्रहण नजर आता है. इस चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है इसीलिए भारत में सूतक काल मान्य होगा।सूर्य ग्रहण को लेकर कहा जाता है कि इसे देखने के लिए स्पेशल चश्मे या उपकरण की जरूरत होती है, लेकिन चंद्र ग्रहण के साथ ऐसा नहीं है. चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है, इसे देखना आमतौर पर आसान होता है. हालांकि, अगर वातावरण साफ ना हो तो हो सकता है चंद्र ग्रहण देखने में मुश्किल आए. ऐसे में स्पेशल कैमरा, टेलेस्कॉप या कोई और गैजेट काम आ सकता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *