Blog

नीतीश कुमार का जादू रहा बरकरार,बंपर सीटों से आगे चल रही है NDA

नीतीश कुमार का जादू रहा बरकरार,बंपर सीटों से आगे चल रही है NDA
  • PublishedNovember 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए बेहद खराब दिख रहे हैं. 1 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस अपने ही सहयोगी दल CPI(ML) से पीछे हो गई है. सीपीआई एमएल ने 5 सीटों पर तो कांग्रेस ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी 5 सीटों पर आगे चल रही है।बिहार में NDA को बंपर बहुमत और महागठबंधन के काफी पिछड़ जाने पर महाराष्ट्र के नेता संजय राउत का बयान आया है. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत का कहना है कि यह कोई चौंकाने वाला बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम नहीं है.

निर्वाचन आयोग और बीजेपी के मिलीभगत में जो राष्ट्रीय स्तर पर काम चल रहा था, उसे देखते हुए इससे अलग नतीजा आना संभव ही नहीं था! पूरा-का-पूरा महाराष्ट्र पैटर्न! जिस महागठबंधन के सत्ता में आने की पूरी उम्मीद थी, उसे 50 सीटों के अंदर ही रोक दिया गया।बिहार में एनडीए और बीजेपी की प्रचंड बढ़त का जोरदार जश्न नागपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के पास बबड़कस चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर, ढोल बजाकर बीजेपी और एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर नाचते गाते बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आने जाने वालों को मिठाइयां भी बांटी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *