Blog

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी,जनता ने विकास के एजेंडे पर किया है वोट

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी,जनता ने विकास के एजेंडे पर किया है वोट
  • PublishedNovember 14, 2025

बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह विकास और सुशासन की जीत हुई है. उन्होंने कहा, “यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”पीएम मोदी ने एनडीए के सभी दलों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है.

लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं.”पीएम मोदी ने अनुसार जनता ने विकास के एजेंडे को ध्यान में रखकर वोट किया. उन्होंने कहा, “मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है. उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया. मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं.”पीएम मोदी ने बिहार की जनता को अलग-अलग क्षेत्रों में और भी बेहतर काम करने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा, “आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *