Blog

तेज प्रताप का बड़ा बयान आया सामने,राम,कृष्ण और महादेव विरोधी है कांग्रेस पार्टी

तेज प्रताप का बड़ा बयान आया सामने,राम,कृष्ण और महादेव विरोधी है कांग्रेस पार्टी
  • PublishedJanuary 6, 2026

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘राम विरोधी’ है और उसने हर कदम पर राम, कृष्ण और महादेव का अपमान किया है। वह भाजपा नेता गिरीराज सिंह की उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी अधिनियम किए जाने के कांग्रेस के विरोध की आलोचना की थी। तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “गिरिराज जी बिल्कुल सही कह रहे हैं। वे (कांग्रेस) राम विरोधी हैं। हर कदम पर राम, कृष्ण और महादेव का अपमान किया है।” बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर वीबी-जी राम जी योजना का विरोध करने को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस को इस पहल में भगवान राम का नाम शामिल किए जाने से समस्या है।

गिरिराज सिंह के बयान पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “कांग्रेस के नेता अपने माथे पर चंदन का तिलक नहीं लगाते। ऐसा करना चाहिए।” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सभी जातियों, समुदायों और धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी भाई हैं। उत्तराखंड की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर तेज प्रताप ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। बिहार की महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।” तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले में केवल माफी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सवाल किया, “वे किससे माफी मांगेंगे? क्या बिहार की बेटियों ने उन्हें माफ कर दिया है?” उन्होंने जोर देकर कहा कि माफी मांगनी ही है तो उन्हें बिहार आकर मांगनी होगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *