Blog

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी,कर्तव्य पथ पर दिख रही देश की ताकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली परेड की सलामी,कर्तव्य पथ पर दिख रही देश की ताकत
  • PublishedJanuary 26, 2026

77वें गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्‍य पथ पर शुरू हो गई है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे, यहां उन्‍होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी यहां मौजूद हैं. देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस साल गणतंत्र दिवस का मुख्य थीम ‘‘वंदे मातरम के 150 वर्ष” है. कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह की अगुवाई कर रही हैं. परेड लगभग 90 मिनट तक चलेगी. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं.

परेड का नेतृत्व परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भावनिश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली एरिया कर रहे हैं, जो दूसरे पीढ़ी के अधिकारी हैं. परेड में पहली बार भारतीय सेना का चरणबद्ध ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’ प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें हवाई घटक भी शामिल होगा. इसमें एक उच्च गतिशीलता वाला टोही वाहन और भारत का पहला स्वदेश निर्मित बख्तरबंद हल्का विशेष वाहन है.गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश विरोधी तत्वों की संभावित गतिविधि को लेकर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को मिली विशिष्ट जानकारी के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है. सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी के सेनानायक गंगा सिंह उदावत ने बताया कि ऐसी विशिष्ट सूचना मिली है कि 26 जनवरी को देश विरोधी तत्व कुछ हरकत कर सकते हैं. इसके मद्देनजर एसएसबी जवान सीमा से सटे सड़क, जंगल, पगडंडियों व जलीय क्षेत्र में चौबीसों घंटे सतर्कता बरत रहे हैं।कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो चुकी है. परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली एरिया ने संभाली. इसके साथ ही मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली एरिया परेड के सेकंड-इन-कमांड हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *