Blog

अब दिल्ली में रहकर देश की सेवा करेंगे नीतीश कुमार,नामांकन करने के बाद कुशवाहा का आया बड़ा बयान

अब दिल्ली में रहकर देश की सेवा करेंगे नीतीश कुमार,नामांकन करने के बाद कुशवाहा का आया बड़ा बयान
  • PublishedMarch 5, 2026

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया. उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. पांच उम्मीदवारों का नामांकन हुआ है. कुशवाहा ने कहा कि औपचारिकता बाकी है लेकिन सभी उम्मीदवारों की जीत पक्की है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का फैसला है. सब लोग उनके फैसले की सराहना करते हैं. बिहार की सेवा उन्होंने लगातार 20 सालों से भी ज्यादा समय से की है. अब दिल्ली में रहकर आगे देश और राज्य की भी सेवा करेंगे.सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “फैसला जो होना है, उसे होने दीजिए. हमने तो पहले ही कहा है कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

बाकी होने दीजिए फिर बताएंगे.”बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होने हैं. मौजूदा समय में बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राज्यसभा की चार सीटों पर जीत सुनिश्चित मानी जा रही है. इनमें दो सीटें BJP और दो जनता दल (यूनाइटेड) के खाते में मानी जा रही हैं. वहीं, पांचवीं सीट के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को NDA से उम्मीदवार घोषित किया गया है.बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख पांच मार्च निर्धारित थी. मतदान और मतगणना 16 मार्च, 2026 को एक ही दिन संपन्न होगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *