Blog

भारत को मिली रूस से तेल खरीदने की छूट,अमेरिका ने दी बड़ी राहत

भारत को मिली रूस से तेल खरीदने की छूट,अमेरिका ने दी बड़ी राहत
  • PublishedMarch 6, 2026

ईरान और इजराइल के बीच चल रही जंग का असर पूरी दुनिया पर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है. तेल की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है. यही वजह है कि अगले 30 दिन यानी जब तक कि हालात सामान्य नहीं हो जाते भारत ईरान के बजाय रूस से तेल की खरीदारी करेगा. इस बात की छूट भी अमेरिका की तरफ से दी गई है.आम तौर पर अमेरिका और पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस के तेल व्यापार को सीमित करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अभी ईरान से जुड़ी जंग के कारण दुनिया के तेल बाजार में बड़ा संकट पैदा होने का खतरा है. इसलिए अमेरिका ने भारत को थोड़ी राहत दी है।ईरान और इजराइल के बीच 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत की हुई थी. धीरे-धीरे यह युद्ध बढ़ता ही जा रहा है. यही वजह है कि ईरान ने दुनियाभर को होने वाली तेल की सप्लाई को फिलहाल के लिए रोक दिया है।

इसमें भारत भी शामिल है. भारत के पास भले ही कुछ हफ्तों का तेल अभी भी बचा हुआ है, लेकिन हालात को देखते हुए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की तरफ से विशेष लाइसेंस के जरिए दी गई है.भारत अगले 30 दिनों तक रूस से तेल की खरीदारी कर सकता है।ईरान से जुड़े सैन्य तनाव के कारण तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते खतरे ने वैश्विक तेल बाजार को अस्थिर कर दिया है. यह समुद्री मार्ग दुनिया के तेल व्यापार का एक अहम केंद्र है और यहां किसी भी तरह की बाधा वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकती है. भारत ज्यादातर दूसरे देशों से आने वाले तेल पर ही निर्भर है . ऐसे में अगर कुछ दिनों के लिए ही सप्लाई रोकी जाती है तो इसका सीधा असर देश की जनता पर पड़ सकता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *