Blog

क्या ओवैसी देंगे तेजस्वी को समर्थन?राज्यसभा सीट के लिए राजद ने खेला दांव

क्या ओवैसी देंगे तेजस्वी को समर्थन?राज्यसभा सीट के लिए राजद ने खेला दांव
  • PublishedMarch 12, 2026

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है. सभी गठबंधन अपने-अपने उम्मदीवार को जिताने के लिए एडीचोटी का जोर लगा रहे हैं. ऐसे में महागठबंधन की ओर से बड़ी खबर सामने आई है. वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के साथ बंद कमरे में मुलाकात हुई है.बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होगा. पांचवें सीट की लड़ाई दिलचस्प हो गई है. राज्यसबा के आरजेडी उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की जीत के लिए तेजस्वी यादव लगातार रणनीति बना रहे हैं. 10 मार्च को पहले महागठबंधन के सभी घटक दलों के साथ बैठक की थी और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के साथ मीटिंग की है।तेजस्वी यादव के साथ बैठक के बाद एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि पॉजिटिव बातचीत हुई है, जो भी बातचीत हुई है हम अपने विधायकों के साथ चर्चा करेंगे और इस मामले में पार्टी सुप्रीमो ओवैसी साहब को भी जानकारी देंगे.

उसके बाद जो भी फैसला होगा लिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने ये भी संकेत दिया कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.राजद उम्मीदवार को 41 वोट चाहिए. AIMIM और बसपा का वोट मिल जाता है तो राज्यसभा की पांचवी सीट विपक्ष निकाल सकता है, लेकिन तेजस्वी यादव के साथ बैठक में कांग्रेस के तीन विधायक भी नहीं आए थे और ओवैसी की पार्टी का फैसला भी अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए 5वीं सीट की लड़ाई दिलचस्प जरूर हो गयी है.वहीं दूसरी ओर एनडीए ने भी पांचवी सीट के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम राज्यसभा चुनाव के प्रभारी बनाकर बिहार भेजा गया है. 5वीं सीट पर एनडीए की विजय नितिन नवीन के लिए भी काफी अहम है और इसे बंगाल चुनाव से पहले लिटमसटेस्ट माना जा रहा है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *