ये करने पर मिलेगी फ्री गैस और डिस्काउंट,जान लीजिए क्या है प्रक्रिया?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की मौजूदा हालात पर अहम जानकारियां साझा कीं। सुजाता शर्मा ने बताया कि पैनिक की वजह से हो रही बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है। शनिवार, 14 मार्च को कुल 77 लाख घरेलू गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग हुईं। जबकि, 13 मार्च को 88.8 लाख सिलेंडर बुक हुए थे। गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर में फ्री गैस के साथ रजिस्ट्रेशन और सिक्यॉरिटी डिपॉजिट में छूट शामिल है।एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने के लिए अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग ऑफर दे रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में सेवाएं देने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की फ्री गैस दे रही है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) नया घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज माफ कर दिया है।

इसके अलावा, ये कंपनी कमर्शियल कनेक्शन लेने पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी माफ कर दिया है। गेल गैस लिमिटेड डोमेस्टिक पीएनजी कनेक्शन लेने पर 500 रुपये का फ्री गैस देगी। इसके अलावा, बीपीसीएल ने सभी कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन के लिए सिक्यॉरिटी डिपॉजिट को पूरी तरह से माफ कर दिया है।सुजाता शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग में बढ़ोतरी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये अब 84% से बढ़कर लगभग 87% हो गई है। देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स पर कहीं भी ड्राई-आउट की सूचना नहीं है। LPG कंट्रोल ऑर्डर संशोधन के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन हैं, उन्हें एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए देशभर में छापेमारी की जा रही है। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सरकार ने लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही, गैस बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की सलाह भी दी गई है।