Blog

ईशान को मिल सकता है सनराइजर्स हैदराबाद की कमान,बनाए जा सकते है कप्तान!

ईशान को मिल सकता है सनराइजर्स हैदराबाद की कमान,बनाए जा सकते है कप्तान!
  • PublishedMarch 17, 2026

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन आगामी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाज की कमान संभालते नजर आ सकते हैं. नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं और उनका आईपीएल के शुरुआती चरण में बाहर रहना तय माना जा रहा है. कमिंस कब से उपलब्ध होंगे, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है. ऐसे में फ्रेंचाइजी के सामने बड़ा सवाल था और किशन को अब वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिलता दिख रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस की उपलब्धता को लेकर कोई अपडेट नहीं है. ऐसे में फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट ने ऐसे में कप्तानी को लेकर चर्चा की है और ईशान किशन ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ की गैरमौजूदगी में कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. पैट कमिंग्स पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में नजर आए थे, उसके बाद से ही वो एक्शन से दूर है. पीठ की चोट के चलते कमिंस टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेले थे. इस समय ईशान के सितारे बुलंदियों पर हैं. 27 वर्षीय इस खिलाड़ी का टी20 विश्व कप अभियान शानदार रहा, जहां अपने प्रदर्शन की बदौलत वह पूरे देश के चहेते बन गए. शुरुआत में उन्होंने अभिषेक के साथ ओपनिंग की. लेकिन एक बार जब संजू को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो ईशान ने नंबर-3 पर तहलका मचाया.

भारत ने अपने लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी और ईशान जीत के हीरो रहे थे. इसके अलावा उन्होंने फाइनल में भी अर्द्धशतक जड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप में ईशान ने नौ पारियों में 35.22 की औसत और 193 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए. किशन ने आईपीएल में खुद को सबसे विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक के तौर पर स्थापित किया है. आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए ईशान ने कुल 119 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 112 पारियों में 29.10 की औसत और 137.64 के स्ट्राइक रेट से 2,998 रन बनाए हैं. उन्होंने शतक, 17 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 288 चौके और 134 छक्के भी आए हैं. विकेट के पीछे भी ईशान ने अपना जलवा दिखाया है. उन्होंने 59 कैच और पांच स्टम्पिंग की है. 2025 सीज़न में उन्होंने 14 मैचों में 152.58 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान का आगाग करेगी. इसके बाद टीम 2 अप्रैल को कोलकाता, 5 को लखनऊ और 11 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ मुकाबला खेलेगी.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *