Blog

राजधानी में फिर से बिगड़ने वाली है मौसम का मिजाज,गरज और चमक के साथ होगी बारिश

राजधानी में फिर से बिगड़ने वाली है मौसम का मिजाज,गरज और चमक के साथ होगी बारिश
  • PublishedMarch 18, 2026

दिल्ली में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस बार मौसम 18 मार्च से 20 मार्च तक खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। रात में बिजली कड़कने के साथ 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, गुरुवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधितकम तापमान 32°C से 34°C दर्ज किया जा सकता है।मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश के साथ आंधी के साथ बिजली चमकेगी और 30-40 किमी की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जोकि 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।20 मार्च यानी शुक्रवार को भी आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C तक रह सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है।

इससे पहले दिल्ली में रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई थी। बारिश के बाद से दिल्ली में गर्मी से थोड़ा राहत मिली है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे तक आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग और लोधी रोड वेधशाला में 0.8-0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *