असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने ऐलान किया 6 गारंटी,हर महिला के बैंक खाते में जाएंगे पैसा
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने रविवार को 6 गारंटी का ऐलान किया है. कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखीमपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में इन पांच गारंटी का ऐलान किया. कांग्रेस के 6 गांरटी में हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मासिक नकद हस्तांतरण, हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर सहित अन्य बड़ी घोषणाएं की गई है. मालूम हो कि असम में दो टर्म से बीजेपी की सरकार है

यहां कांग्रेस की चुनौती की बीजेपी की हैट्रिक को रोकना है. असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 6 गारंटीहर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मासिक नकद हस्तांतरण.इसके अलावा, व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए ₹50,000 की राशि.हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर की गारंटी होगी.मशहूर गायक, स्वर्गीय जूबिन गर्ग के मामले में 100 दिन में न्याय दिलाया जाएगा.10 लाख KHILONJIYA – भूमिपुत्रों का EKSONIA (annual पट्टा) को मियादी पट्टा (periodic पट्टा).Senior Citizens के लिए हर महीने 1250 रुपए कांग्रेस सरकार देगी, इसके साथ ही एक अलग मंत्रालय बनेगा जो बुजुर्ग लोगों के मामलों को देखेगा.असम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि BJP और उसके सहयोगी दलों ने असम में करप्शन का जाल फैला दिया है- हर जगह सिर्फ रिश्वत की बातें हो रही हैं. BJP कहती है- असम में ‘डबल इंजन’ की सरकार है, लेकिन असलियत में ये ‘डबल लूट’ की सरकार है.असम सीएम पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हिमंता बिस्वा सरमा असम के लोगों को डराता-धमकाता है. वो लोगों के मन में दहशत पैदा करता है कि अगर उसका साथ नहीं दिया, तो जेल भेज देगा. BJP के लोग देश को मनुवाद से चलाना चाहते हैं. हिमंता का मानना है कि दलित वर्ग सिर्फ सेवा करने के लिए पैदा हुआ है. इसलिए आपको एकजुट होकर ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करना है और जनता के लिए काम करने वाले लोगों को सत्ता में लेकर आना है।