Blog

हर मामले में बिहार सबसे निचले पायदान पर है,तेजस्वी ने नीतीश सरकार की गिनाई कमियां

हर मामले में बिहार सबसे निचले पायदान पर है,तेजस्वी ने नीतीश सरकार की गिनाई कमियां
  • PublishedApril 5, 2026

बिहार के विकास, अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तेजस्वी यादव और जनता दल यूनाइटेड के नेता आमने-सामने हैं. केरल में चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष लगातार नीतीश सरकार की नाकामी गिना रहे हैं.

साथ ही सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहें. हालाकि अब सत्ता पक्ष ने उन पर पलटवार किया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार के विकास को लेकर उनको बहस करने की चुनौती दी है.तेजस्वी का सरकार पर आरोप: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि विकास के हर मामले में बिहार देश के सबसे निचले पायदान पर है. वहीं अपराध, पलायन, भ्रष्टाचार जैसे मामलों में बिहार देश में अव्वल है. अब एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से एक बार फिर 32 पॉइंट के माध्यम से बिहार के पिछड़ेपन और भ्रष्टाचार शराबबंदी के बाद भी खुलेआम बिक रही शराब जैसे विषयों पर सरकार को गिरने की कोशिश की है. उन्होंने मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि बिहार के विकास के दावे पर बहस कर लें.मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि देर क्यों कर रहे हैं? समय और जगह तय करें. शराबबंदी पर भी बहस करेंगे, यह सवाल भी पूछेंगे कि दारू की कंपनियों से राजनीतिक चंदा क्यों लिया. अपराध पर ही बहस करेंगे की कौन सी घटना पर कार्रवाई नहीं हुई या फिर रीतलाल मॉडल चलाना चाहते हैं. इस पर भी चर्चा करेंगे की वी निर्माण के क्षेत्र में देश ही नहीं एशिया में हम किस मामले में नंबर वन है?जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि आपदा के समय तेजस्वी यादव ने राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को किस हाल में छोड़ रखा था? राघोपुर आपका निर्वाचन क्षेत्र है तो वहां के विकास का काम आप बता दीजिए, हम सरकार के विकास का काम बता देंगे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *