Blog

पटना पहुंचे सभी बड़े नेता,बीजेपी की बैठक में शाम तक सीएम का नाम होगा फाइनल

पटना पहुंचे सभी बड़े नेता,बीजेपी की बैठक में शाम तक सीएम का नाम होगा फाइनल
  • PublishedApril 14, 2026

बीजेपी के ऑब्जर्वर व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं. बीजेपी की बैठक के बाद, एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी.राजद सांसद मनोज झा ने कहा, “मेरा सवाल है कि क्या उनका (नीतीश कुमार) कार्यकाल आज समाप्त होना था? अगर कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होना था, तो 25 से 30 फिर से नीतीश, इस नारे का क्या मतलब था?

यह तो घोर बेईमानी है. इसके बाद जो भी कोई मुख्यमंत्री बनेगा, वो अधिदेशित मुख्यमंत्री नहीं होगा.”मंत्री राम कृपाल यादव ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद कहा, “उन्होंने (नीतीश कुमार) सभी कैबिनेट के सदस्यों, बिहार की जनता और अपने कर्मचारियों, अधिकारियों को आभार व्यक्त किया, भावुक पल था अपनी भावना को व्यक्त किया. सभी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *