Blog

जेडीयू ने स्पेशल 24 पदाधिकारियों की टीम का किया घोषणा,संजय झा फिर से बनाए गए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

जेडीयू ने स्पेशल 24 पदाधिकारियों की टीम का किया घोषणा,संजय झा फिर से बनाए गए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
  • PublishedApril 22, 2026

जनता दल यूनाइटेड के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने आज 24 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम बनाई है. संजय झा फिर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए हैं. संजय झा न केवल जदयू के लिए बल्कि बीजेपी के साथ तालमेल भी बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं नीतीश कुमार के सबसे विश्वास पात्र नेताओं में से एक हैं निशांत को पार्टी में लाने में संजय झा की बड़ी भूमिका मानी जाती है.वहीं चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. इससे पहले उपाध्यक्ष का पद वशिष्ठ नारायण सिंह के पास था. चंद्रवंशी अति पिछड़ा समाज से आते हैं और नीतीश कुमार के विश्वासपात्र में से एक हैं. चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष बनाकर नीतीश कुमार ने एक मैसेज देने की भी कोशिश की है.राष्ट्रीय टीम में जातीय और सामाजिक समीकरण का नीतीश कुमार ने ख्याल रखा है.

नीतीश ने राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में एक दर्जन महासचिव भी बनाया है तो वहीं 8 सचिव बनाया है. आलोक कुमार सुमन को नीतीश कुमार ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी एक बार फिर से दी है तो वहीं राजीव रंजन प्रसाद को सचिव के साथ एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है.राष्ट्रीय टीम में इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को जगह नहीं दी गई है. मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और गुलाम रसूल बलियावी को महासचिव बनाया है.नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को पार्टी संगठन में में जगह दी है. वैसे मंत्रिमंडल में लगातार उन्हें मंत्री पद मिलता रहा है अब देखना है महासचिव बनाए जाने के बाद सरकार में अशोक चौधरी को जगह मिलती है या नहीं?वहीं, मनीष वर्मा को एक बार फिर से महासचिव की जिम्मेदारी मिली है. वही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद को एक बार फिर से सचिव के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है. उनके अलावे रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग, निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है. नीतीश कुमार ने अभी राष्ट्रीय पदाधिकारी की छोटी टीम तैयार की है बाद में इसका विस्तार और होगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *