Blog

मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान,बोले-ममता बनर्जी की हार तय है

मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान,बोले-ममता बनर्जी की हार तय है
  • PublishedApril 23, 2026

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह से शुरू हो गया है। राज्य की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। इस चरण में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है और शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद जताई है। उन्होंने दावा किया कि मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है।’इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराता है।

उन्होंने सभी लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। पहले चरण के मतदान को लेकर हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद उनके खिलाफ कई आवाजें उठीं लेकिन उन्हें अपनी पार्टी का पूरा समर्थन मिला।उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने 142 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 25-26 उम्मीदवार टीएमसी में शामिल हो गए। इसके बावजूद अब उनके पास 117 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी टिकट बेच रही है और उनके उम्मीदवारों को पैसे देकर तोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी और वे किसी की बी टीम नहीं हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *