Blog

इंडिया गठबंधन पर सत्ता पक्ष का तंज,जो आपस में लड़ रहे वो साथ क्या लड़ेंगे?

इंडिया गठबंधन पर सत्ता पक्ष का तंज,जो आपस में लड़ रहे वो साथ क्या लड़ेंगे?
  • PublishedJune 8, 2026

दिल्ली में आज विपक्षी I.N.D.I गठबंधन की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे. बैठक से पहले दिल्ली में कई जगहों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं के राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाये गए सवालों से जुड़े बयान लिखे और दिखाए गए हैं.इन पोस्टर्स में लिखा है, ‘INDI अलायन्स वाले जो आपस में लड़ रहे हैं, वो साथ क्या लड़ेंगे.’ इसके साथ ही इन पोस्टर्स पर अलग-अलग नेताओं के उन पुराने बयानों को लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था.

एक पोस्टर में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयान को लिखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘राहुल गांधी एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, लेकिन फिर भी उनमें इतनी भी समझ नहीं है जितनी कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता में होती है.’एक अन्य पोस्टर में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान को छापा गया है. बयान के अनुसार, ’20 साल से ज्यादा समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर बैठकर आगे बढ़ती रही और आज उन्होंने हमारी ही पीठ में छुरा घोंप दिया.’इंडिया गठबंधन से पहले ही अलग हो चुकी आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों वाले पोस्टर भी दिल्ली में देखने को मिले. एक पोस्टर में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बयान को लगाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘गलती से भी कांग्रेस को वोट मत देना.’ वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था, ‘दिल्ली और पंजाब में मांएं अपने बच्चों को एक छोटी सी कहानी सुनाती हैं- एक थी कांग्रेस.’ममता बनर्जी के भी बयान वाला पोस्टर दिल्ली में लगाया गया है. इस बयान में ममता ने कहा था, अगर कांग्रेस INDIA गठबंधन को नहीं चला सकती, तो मैं इसे चला सकती हूं.’ ममता का एक अन्य बयान भी पोस्टरों में छापा गया है. इस बयान में उन्होंने कहा था,’कांग्रेस अपनी विश्वनीयता खो रही है. हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते.’

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *