Blog

स्टार्टअप क्रांति की ओर बढ़ रहा है भारत,फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद खूब गरजे पीएम मोदी

स्टार्टअप क्रांति की ओर बढ़ रहा है भारत,फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद खूब गरजे पीएम मोदी
  • PublishedJune 14, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. इसके बाद दोनों नेताओं ने मिलकर भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने एक मजबूत इनोवेशन सिस्टम तैयार किया है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्टार्टअप्स की संख्या और भी बढ़ेगी.PM मोदी ने कहा, भारत की सबसे बड़ी ताकत इनोवेशन है. नवाचार भारत के डीएनए में है. हमारी प्राथमिकता ऐसी तकनीक विकसित करना है जो मानवता के काम आए और लोगों के जीवन को बेहतर बनाए. उन्होंने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी बहुत बड़ी संभावनाएं रखता है और देश नई तकनीकों के जरिए लोगों की जिंदगी बदलने का काम कर रहा है.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत तेजी से बदल रहा है. देश अब सूचना क्रांति के दम पर स्टार्टअप क्रांति की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के युवा नए विचारों और नई सोच के साथ बड़ी समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं. उनके बनाए समाधान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया और मानवता के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं.PM मोदी ने कहा कि भारत तेजी और बड़े पैमाने पर इनोवेशन कर रहा है.

भारत टिकाऊ भविष्य के लिए नए समाधान तैयार कर रहा है और दुनिया की जरूरतों को ध्यान में रखकर तकनीक विकसित कर रहा है. उन्होंने अपने सुधार कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस रुकने वाली नहीं है. सुधारों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और इससे स्टार्टअप्स और इनोवेशन को और ताकत मिलेगी.प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता सिर्फ व्यापार या रणनीतिक सहयोग का नहीं है, बल्कि साझा मूल्यों और साझा सोच पर आधारित है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते में कनेक्शन भी है, भरोसा भी है, इनोवेशन भी है और प्रेरणा भी है. इसी मजबूत साझेदारी के आधार पर भारत और फ्रांस नई तकनीकों, शिक्षा, शोध और भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.यह कार्यक्रम भारत, फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों के स्टार्टअप्स, निवेशकों और वेंचर कैपिटल फंड्स को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. जो 14 जून से 16 जून तक चलेगा. इसे भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का एक अहम कार्यक्रम माना जा रहा है. इसका मकसद नई तकनीक, इनोवेशन और व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा देना है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *