Blog

मुख्यमंत्री की यात्रा पर तेजस्वी ने आज फिर साधा निशाना,कहा-उनकी यह यात्रा लूट की छूट है..

मुख्यमंत्री की यात्रा पर तेजस्वी ने आज फिर साधा निशाना,कहा-उनकी यह यात्रा लूट की छूट है..
  • PublishedDecember 5, 2024

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है. राजनीतिक दल के यात्राओं का दौर शुरू हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा पर हैं. 15 दिसंबर से मुख्यमंत्री भी महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं. मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए की राशि कैबिनेट से स्वीकृत की गयी है. इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर हैं. गुरुवार को तेजस्वी यादव ने खगड़िया में एक बार फिर नीतीश कुमार की यात्रा में होने वाले खर्च पर सवाल उठाया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार 5 दिसंबर को कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे. खगड़िया के कोशी कॉलेज मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा- “अपनी ही जनता से संवाद करने के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है. मुख्यमंत्री की यह यात्रा लूट की छूट है. अघिकारियों की यह यात्रा है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *