Blog

भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है,महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है,केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है,महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है,केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
  • PublishedJanuary 10, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा ने दिल्ली को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है। दिल्ली में डकैती, चेन स्नैचिंग, गैंगवार हो रहे हैं, महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है। अपनी नफरत के कारण ही वे पिछले 25 सालों से दिल्ली की सत्ता में वापस नहीं आए हैं।

मैंने दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाया है कि AAP की सरकार बनने पर RWA को दिल्ली सरकार से फंड मिलेगा, ताकि वे अपने-अपने इलाकों में निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर सकें। भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है। कल मैं चुनाव आयोग में शिकायत करने गया था कि भाजपा रोहिंग्या के नाम पर पूर्वांचल और दलितों के वोट काट रही है।’

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *