Blog

दिल्ली में आज रात तक होगी हल्की बारिश व बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली में आज रात तक होगी हल्की बारिश व बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी जानकारी
  • PublishedFebruary 20, 2025

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश चल रही है। ऐसे में राजधानी में आज नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बीच हो सकता है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है। पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा।यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रिज में 29.2, लोधी रोड में 28.3, आया नगर में 28.2 व पालम में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। पीतमपुुरा में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राजघाट में 14.6, पालम में 12.3, रिज व आया नगर में 11.8 और लोधी रोड में 10.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।राजधानी में बुधवार को हवा की दिशा बदलने व गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 29 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *