Blog

सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज पर किया हमला,बोले-वो मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे

सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज पर किया हमला,बोले-वो मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे
  • PublishedFebruary 24, 2025

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। यह खुशी कि बात है कि बिहार से किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की राशि भेजी जा रही है। बिहार के किसानों के खाते में आज पैसे जाएंगे। आपको बता दें कि हमलोगों का शुरू से ही खेती किसानों पर फोकस रहा है। कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि उत्पादन बढ़ा है। साथ ही मछली, दूध, मांस और अंडा का भी उत्पादन बढ़ा है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी का बिहार के विकास में काफी सहयोग मिल रहा है। इस बजट मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड समेत कई सौगातें बिहार को देश के बजट में मिली। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग 24 नवंबर 2005 को आए थे। लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमलोगों के सरकार में आने से पहले क्या स्थिति थी। लोगों शाम होने के बाद घर से बाहर निकलते नहीं थे। हिन्दू मुस्लिम करते रहते थे।

मुस्लिमों का वोट लेते थे और उनपर ध्यान नहीं देते थे। सड़कें नहीं थीं। बिजली का क्या हाल था। पटना में महज आठ घंटा बिजली रहती थी। इसके बाद हमलोगों ने कितना काम किया। राज्य में डर का माहौल नहीं है। बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कितना काम किया। 2005 में राज्य का बजट 28 हजार करोड़ रुपये का था। हमलोगों ने लगातार काम किया। अब तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक बिहार का बजट हो गया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *