सैमसंग का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. अमेजन ग्रेट समर सेल (Amazon Great Summer Sale) के दौरान इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है, जिसके बाद यह फोन 1 लाख रुपये से भी कम में मिल रहा है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर जोड़ने के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत करीब 96,499 रुपये तक पहुंच जाती है. यानी फोन को 35,000 रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. इस कीमत में यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी AMOLED डिस्प्ले के साथ रीमियम यूजर्स के लिए बेस्ट डील बन जाता है.Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन Amazon Great Summer Sale में इसे 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी फोन पर सीधे 30,000 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इस ऑफर के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत करीब 96,499 रुपये रह जाती है. इसके अलावा कैशबैक के साथ फोन को 95000 रुपये तक में खरीदा जा सकता है. भारत में अब तक यह Galaxy S25 Ultra की सबसे कम कीमत है.भले ही Samsung Galaxy S26 Ultra बाजार में आ चुका हो, लेकिन Galaxy S25 Ultra आज भी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने में पीछे नहीं है.

फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और फोटो एडिटिंग जैसे भारी काम आसानी से संभाल सकता है. इसमें बड़ी QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार कलर्स, डीप ब्लैक और बेहतरीन ब्राइटनेस ऑफर करती है. फोन का 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूथ बनाता है और बैटरी बचाने में भी मदद करता है. इसके अलावा डिस्प्ले पर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.Samsung Galaxy S25 Ultra में एडवांस्ड क्वाड-कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर है जो जबरदस्त डिटेल देता है. इसके साथ AI का सपोर्ट भी मिलता है. फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिलता है, जो लंबी दूरी की फोटोग्राफी के लिए 100x तक का Space Zoom देता है. यह सेटअप अलग-अलग दूरी और लाइटिंग कंडीशन में शानदार फोटो क्लिक करने में मदद करता है.खासतौर पर जूम फोटोग्राफी के लिए यह फोन काफी दमदार माना जाता है. वहीं बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो सामान्य इस्तेमाल में यह फोन लगभग 17 घंटे तक आराम से चल सकता है. सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और गेमिंग जैसे कामों में भी इसकी बैटरी भरोसेमंद साबित होती है. ऐसे में कम कीमत पर फ्लैगशिप अनुभव चाहने वाले यूजर्स के लिए यह फोन अभी भी मजबूत विकल्प माना जा रहा है.