Blog

सीएम ममता के सामने त्रिकोणीय हुआ मुकाबला,हुमायूं कबीर के गेम में फंस गई मुख्यमंत्री साहिबा!

  • PublishedMarch 23, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही हैं। टीएमसी, बीजेपी के बाद अब हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने कई अहम सीटों पर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी की ओर से भवानीपुर सीट पर पूनम बेगम को उतारा गया है। इस सीट पर पूनम बेगम का सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा। नंदीग्राम जैसी हाई-प्रोफाइल सीट से शाहिदुल हक को मैदान में उतारकर AJUP ने बड़ा दांव चला है।भवानीपुर में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। भवानीपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं। वे सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे यह सीट 2026 चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल लड़ाइयों में शामिल हो गई है।खुद पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर और नौदा सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हुमायूं कबीर के खुद मैदान पर आने से यह साफ हो गया है कि पार्टी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।पार्टी ने फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर को कंदी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। AJUP ने ऐलान किया है कि वह कुल 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी उम्मीदवारों की सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का चुनावी घोषणापत्र 28 मार्च को सामने आएगा। पार्टी के इस घोषणापत्र में स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव जैसे मुद्दों को मुख्य प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *