Blog

पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर प्रशासन हुई अलर्ट,20 जून को आ रहे है सिवान

पीएम मोदी के बिहार आगमन को लेकर प्रशासन हुई अलर्ट,20 जून को आ रहे है सिवान
  • PublishedJune 16, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बिहार के सीवान पहुंच रहे हैं. वह पचरुखी प्रखंड के जसौली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन लगातार तैयारी कर रहा है, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. पीएम की सभा में लोगों की भारी भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पांच बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के पानी के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं. प्रस्तावित कार्यक्रम की लगातार समीक्षा की जा रही है. पीएम मोदी की इस सभा में सीवान के अलावा छपरा और गोपालगंज से भी लोग पहुंचेंगे और उन्हें सुनेंगे. कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है, जहां बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।नगर विकास विभाग के अधिकारी ने मीडिया से कहा “बिहार की जनता के लिए यह सुखद क्षण है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं. सीवान के लोगों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर तेज तैयारी चल रही है. गर्मी का मौसम है और बारिश की भी संभावना है. सभी चीजों को देखते हुए उस हिसाब से तैयारी की जा रही है. पेयजल की व्यवस्था की जा रही है.

बोरिंग कराया जा रहा है. वाटर टैंकर की भी व्यवस्था की जा रही है. अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है.”बताया जा रहा है कि आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल पर विशेष प्रवेश द्वार बनेगा. इन प्रवेश द्वारों पर आधुनिक मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे, जिससे होकर गुजरने के बाद ही लोग पंडाल में प्रवेश कर सकेंगे. प्रत्येक द्वार पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी और लोगों की सघन तलाशी ली जाएगी. किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *