Blog

केजरीवाल के आरोप के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने पिया यमुना का पानी,बोले-पानी की जांच में नहीं पाया गया कोई जहर

केजरीवाल के आरोप के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने पिया यमुना का पानी,बोले-पानी की जांच में नहीं पाया गया कोई जहर
  • PublishedJanuary 29, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली के पल्ला गांव के पास स्थित यमुना नदी में जाकर उसका पानी पिया। यह कदम उन्होंने ऐसे समय में उठाया जब बीजेपी, हरियाणा सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच यमुना के जहरीले पानी को लेकर आमने-सामने हैं। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अभी हाल में ही आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया है। यमुना का पानी पीने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मैं यहां यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना नदी का पानी पिया है। जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से पानी के नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यमुना नदी को जहरीला कर दिया है। उन्होंने सामूहिक नरसंहार की बात कही थी। अरविंद केजरीवाल ने जीवन भर झूठ बोला है और अब वह झूठ ही बोल रहे हैं।इससे पहले हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यमुना में “जहर” मिलाने के उनके बयान के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। सोनीपत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। गोयल ने कहा, “केजरीवाल ने दिल्ली और हरियाणा के लोगों में दहशत फैलाने वाला एक गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है।

हरियाणा सरकार उनके खिलाफ सोनीपत में सीजेएम कोर्ट में आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2 (डी) और 54 के तहत मामला दर्ज करवाने जा रही है।बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार यमुना नदी में “ज़हर मिलाकर” लोगों को मारने की कोशिश कर रही है।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा “जानबूझकर दिल्ली की जल आपूर्ति बाधित कर रही है। आम आदमी पार्टी के आरोपों पर बीजेपी लगातार हमलावर है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *