केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ TMC के खिलाफ भाजपा की ‘चार्जशीट बुक’ का विमोचन किया. उन्होंने 2026 के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया. बंगाल चुनाव से पहले इस बुक का आना ममता बेनर्जी की मुश्किलें खड़ी कर सकता है. इस किताब में ममता बनर्जी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. विमोचन के दौरान शाह ने कहा कि ये TMC के काले कामों का कच्चा चिट्ठा है।जनता की चार्जशीट में शाह ने कहा, “यह सिर्फ भाजपा की नहीं, बंगाल की जनता की चार्जशीट है.” साथ ही उन्होंने TMC के 15 साल के शासन को कालाचित (दागदार इतिहास) वाला बताया. उन्होंने ये भी कहा की राज्य में घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा है

उन्होंने कहा, “यहीं से घुसपैठिए घुसकर पूरे देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं,” उन्होंने कहा कि यह चुनाव भय बनाम भरोसे का है.चुनाव को जान जाने के भय से आज़ादी, लूट से मुक्ति और युवाओं के भविष्य से जोड़ते हुए शाह ने कई वादे किए. साथ ही मुफ्त बिजली और विकास पर भी जोर दिया. इसके अलावा मौजूदा न्यायपालिका पर निशाना साधते हुए शाह ने सवाल किया, “दूसरे राज्यों में ज्यूडिशियल ऑफिसर नहीं लगाना पड़ा, बंगाल में क्यों लगाना पड़ा? क्योंकि यहां के अधिकारी सही से काम नहीं कर रहे थे.”उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की विक्टिम कार्ड वाली राजनीति को जनता समझ चुकी है और आगे ये नहीं चलेगा. शाह ने दावा किया, “अंग, बंग और कलिंग… तीनों में एक साथ भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।भाजपा का कहना है बंगाल चुनाव में घुसपैठ, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे इस बार निर्णायक साबित होंगे. हाल के अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।