एंटीसिपेटरी बेल नहीं हो पाया फाइल,खान सर ने आज नहीं किया सरेंडर

फैजल खान उर्फ खान सर के अधिवक्ता अरविंद कुमार मउवार ने कहा कि आज कोर्ट का समय समाप्त हो जाने के कारण एंटीसिपेटरी बेल फाइल नहीं हो पाया है. सोमवार को एंटीसिपेटरी बेल फाइल हो जाएगा और उस दिन नकल भी मिल जाएगा. लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग बेलेवल क्षेत्र में आता है और उन्हें विश्वास है कि मामले में खान सर को बेल मिल जाएगा. उनके मुवक्किल ने कहा कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे. इस मामले में मजिस्ट्रेट के यहां से बेल नहीं मिल सकती है. अब पुलिस की मर्जी है चाहे तो गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर सकती है. लेकिन उनके मुवक्किल कहां है, इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है.खान सर के चाचा इमरान खान ने बड़ा खुलासा किया है. कहा कि उनकी पढ़ाई अच्छी स्थिति में हुई है, लेकिन खुद को बताते हैं कि वे बहुत गरीबी से उठकर आए हैं.

अब परिवार का कोई सदस्य कुछ नहीं करना चाहे तो गरीबी क्या? लोग तो भीख मांगकर पढ़ाई करते हैं. पिता फसीर खान कुछ नहीं करते थे. कोई काम नहीं करते थे. वह (खान सर) बहुत गंदा प्रवृति का आदमी है. अपने सामने किसी को नहीं देखना चाहता है. बहुत महत्वकांक्षी नटवरलाल जैसा है. मासूम छात्र इसके साजिश को नहीं समझ पाते हैं. उसके यहां सबसे घटिया पढ़ाई होती है. पुलिस में किसी एक का चयन होता है तो कहता है कि 10 लोग, 20 लोग चयनित हो गए. ये नटवरलाल ही कर सकता है. सब उसी की साजिश है. जानबूझकर उसने फायरिंग करायी, ताकि उसे व्यूज मिलेंगे और धमक बढ़ेगी. शासन-प्रशासन हमें तवज्जो देगा और दूसरा कोचिंग समाप्त हो जाएगा. उस आदमी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए. ये कोचिंग माफिया है, इसकी जमानत नहीं होना चाहिए।

Exit mobile version