जंग रुकने पर खूब गरजे भारत के शिया धर्मगुर,ईरान जीत गया है सबको मुबारक हो..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर का ऐलान करने के बाद ईरान की ओर से जीत का दावा किया गया है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा है कि अमेरिका को ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए विवश होना पड़ा है. जिसमें, हमले न करने की एक मूलभूत प्रतिबद्धता, होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का कंट्रोल, यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति, सभी प्रतिबंधों को हटाना, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को खत्म करना, ईरान को मुआवजा देना, इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी और लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध के विरुद्ध सहित सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति शामिल है.इस सीजफायर पूरी दुनिया से प्रतिक्रिया आ रही हैं, वहीं भारत में भी इस सीजफायर का स्वागत किया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर के ऐलान पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा, “अमेरिका खुद को एक सुपर पावर समझता था. 40वें दिन, ईरान जीत गया है और अमेरिका और इजराइल हार गए हैं.

मैं ईरान की जीत पर सभी को बधाई देता हूं भारत के शिया धर्मगुरु इस सीजफायर को सीधे तौर पर ईरान की जीत बता रहे हैं. सीजफायर के ऐलान पर शिया मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष सैयद सैफ अब्बास नकवी कहा, “मैं सभी को बधाई देता हूं, ईरान जीत गया है. यह दुनिया के लिए अच्छी खबर है कि ईरान ने उस गुंडे को रोक दिया जो पूरी दुनिया में आतंक फैला रहा था… पूरी दुनिया देख रही है कि ईरान में जश्न मनाए जा रहे हैं और इजराइल और अमेरिका में कैसा माहौल है.”वहीं लखनऊ के सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी भी इस सीजफायर पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, “ये बहुत खुशी की बात है कि अमेरिका और ईरान में सीजफायर हो गया है. अब उम्मीद की इससे ना सिर्फ ईरान और अमेरिका को फायदा होगा, बल्कि पूरी दुनिया को आराम होगा.” उन्होंने कहा कि जंग किसी मसले का हल नहीं है, इस जंग से पूरी दुनिया ने नुकसान उठाया है. उन्होंने आगे कहा कि हम यही चाहते हैं कि ये जंग हमेशा हमेशा के लिए बंद होनी चाहिए.

Exit mobile version