Blog बिहार

जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट,लड़कियों का फिर से दिखा जलवा

जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट,लड़कियों का फिर से दिखा जलवा
  • PublishedMarch 25, 2025

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 6 लाख 33 हजार 896, कला संकाय के 6 लाख 11 हजार 365 और कॉमर्स संकाय के 34 हजार 821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। विज्ञान के 5 लाख 68 हजार 330, कला के 5 लाख 05 हजार 884 और कॉमर्स के 32 हजार 999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।बिहार के वैशाली जिले ने कॉमर्स और आर्ट्स संकाय में टॉपर दिया है। कला संकाय में स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी वैशाली से हैं। वह वैशाली के राजकीय कृत बी उच्च विद्यालय सेहान की छात्रा हैं। उन्हें 500 में से 473 अंक (94.6 प्रतिशत) हासिल किए है। कॉमर्स संकाय में भी वैशाली ने स्टेट टॉपर दिया है। वैशाली के जे कॉलेज हाजीपुर की छात्रा रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) प्राप्त किए है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *