Blog

बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट,जानें किस स्ट्रीम से किसने मारी बाजी?

बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का रिजल्ट,जानें किस स्ट्रीम से किसने मारी बाजी?
  • PublishedMarch 23, 2026

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम में इस साल कुल 85.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.09% रहा। इस साल, BSEB इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इनमें से 19 लड़कियां हैं। इसके अलावा, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है, जबकि साइंस स्ट्रीम का टॉपर एक लड़का है। आइए जानते हैं कि किस स्ट्रीम से किसने टॉप किया।

साइंस स्ट्रीम: आदित्य प्रकाश अमन- 96.20%
आर्ट्स स्ट्रीम: निशु कुमारी – 95.80%
कॉमर्स स्ट्रीम: अदिति कुमारी- 96.00%
साइंस स्ट्रीम टॉपर
आदित्य प्रकाश अमन-रैंक 1
साक्षी कुमारी- रैंक 2
सपना कुमार- रैंक 2
अनामिका कुमारी- रैंक 3
सत्यम कुमार- रैंक 4
पलक कुमारी- रैंक 5
ऑर्ट्स टॉपर
निशु कुमारी- रैंक 1
सिद्धि शिखा – रैंक 2
चंद्रदीप कुमार – रैंक 2
एमडी लकी अंसार – रैंक 2
नसरीन प्रवीण – रैंक 3
साजिया अंसारी – रैंक 3
निसु कुमारी – रैंक 3
आदर्श – रैंक 3
अमृता कुमार – रैंक 4
स्वीटी कुमारी – रैंक 4
बीबी असराना – रैंक 5
रौशनी कुमारी – रैंक 5
मनीष कुमार – रैंक 5
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स
अदिति कुमारी- रैंक 1
माही कुमारी – रैंक 2
निशिका श्री – रैंक 3
मानवी कुमारी – रैंक 4
श्रेया कुमारी – रैंक 4
वरीशा नौशाद – रैंक 5
हर्षिका – रैंक 5
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और रोल कोड को दर्ज करें।
मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *