Blog

बिहार बोर्ड ने जारी की दसवीं क्लास के नतीजे,98.4% हासिल कर छात्रा ने लाया प्रथम स्थान

बिहार बोर्ड ने जारी की दसवीं क्लास के नतीजे,98.4% हासिल कर छात्रा ने लाया प्रथम स्थान
  • PublishedMarch 29, 2026

बिहार बोर्ड की तरफ से आज दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल एग्जाम में 15 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिन्हें नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार था. जो आज खत्म हो गया है. छात्र नतीजे आधिकारिक साइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं. साथ ही यहां दिए गए स्टेप्स भी रिजल्ट चेक करने में मददगार हैंरिजल्ट को आधिकारिक तौर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी किया. इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे. जैसे ही घोषणा हुई, वैसे ही छात्रों ने वेबसाइट पर लॉगिन करना शुरू कर दिया. इस साल मैट्रिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे।

17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच हुई परीक्षा में पूरे राज्य से 15,12,687 छात्र-छात्राएं बैठे थे. अब उन सभी के लिए परिणाम सामने है. इस साल एग्जाम में 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं.इस साल टॉपर्स की लिस्ट में सबसे आगे रहीं सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौड़ाही, वैशाली की सबरीन परवीन, जिन्होंने 492 अंक यानी 98.4% हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *