बहुमत के आंकड़े को पार कर गई बीजेपी,आप को लगा तगड़ा झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। भाजपा कार्यालय में लोग जश्न मना रहे हैं।दिल्ली के बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 42 सीटों पर आगे है जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।कालकाजी सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल रमेश बिधूड़ी आतिशी पर बढ़त बनाए हुए हैं।रुझानों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी जहां 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस अभी भी शून्य पर टिकी हुई है।भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “…एक ओर लोगों ने भाजपा की अन्य राज्य सरकारों के कार्यों को देखा और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल थे जिन्होंने 10 साल तक झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया।

दोनों की तुलना करने के बाद, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन और वोट दिया, जिसके कारण आज भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हम दिल्ली में विकास की एक नई कहानी लिखेंगे…दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उनके किए की बड़ी सजा देने जा रही है।”

Exit mobile version