बंगाल चुनाव के नतीजों से भाजपा हुई गदगद,रेस से बाहर हुई ममता बनर्जी!

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी के लिए सब बमबम ही है. भारतीय जनता पार्टी 177 सीटों पर आगे है तो टीएमसी 110 सीटों पर ही आगे है. अब तक 291 सीटों के रुझान सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम टीएमसी के साथ सीएम ममता बनर्जी के लिए भी झटका हैं.

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी 1588 वोटों से आगे चल रहे हैं. ममता बनर्जी पीछे हो गई हैं. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं. पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बंगाल सहित असम,तमिलनाडु के चुनाव परिणामों से गदगद पीएम मोदी आज शाम दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय जाएंगे.मोदी शाम 6:30 बजे पीएम बीजेपी ऑफिस जाएंगे।

Exit mobile version