मंत्रालय बंटवारे के बाद सबसे पावरफुल हुई बीजेपी,जेडीयू की घटी कद!

बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि, रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा बीजेपी कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया है. जबकि जेडीयू कोटे से 13 मंत्री बनाए गए हैं. जेडीयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम के तौर पर पहले ही शपथ ले चुके थे. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (R) से दो मंत्री जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं.बीजेपी ने गृह विभाग अपने पास रखा है तो वहीं वित्त विभाग जेडीयू को दिया है. शिक्षा बीजेपी के पास है तो वहीं स्वास्थ्य जेडीयू को दिया गया है. कृषि विभाग बीजेपी के कोटे में गया है वहीं भवन निर्माण, परिवहन और समाज कल्याण जेडीयू को दिया गया है. जेडीयू और बीजेपी में विभागों के बंटवारे में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है.सम्राट चौधरी(मुख्यमंत्री)- समान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है.विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभागदिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमिरामकृपाल यादव- सहकारितानितीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैद्यिकीश्रेयसी सिंह- उद्योग, खेलमिथलेश तिवारी- शिक्षारमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याणकेदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटनप्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व,

कला एवं सस्कृतिलखेंद्र कुमार रौशन- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याणसंजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, कानून मंत्रीकुमार शैलेंद्र- पथ निर्माणअरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी, युवा रोजगार एवं कौशल विकासरामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तननंदकिशोर राम- डेयरी, मत्स्य पशु संसाधनविजय कुमार चौधरी- जल संसाधन, संसदीय कार्यबिजेंद्र प्रसाद यादव- वित्त, वाणिज्य करश्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्कनिशांत कुमार- स्वास्थ्य मदन सहनी- मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधनलेशी सिंह- भवन निर्माणदामोदर रावत- परिवहनभगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकासशैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- ऊर्जास्वेता गुप्ता- समाज कल्याणसुनील कुमार- ग्रामीण कार्यशीला कुमारी उर्फ शीला मंडल- विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षारत्नेश सादा- आपदा प्रबंधनअशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षणजमा खान- अल्पसंख्यक कल्याणसंजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रणसंजय कुमार- गन्ना उद्योगइसके साथ ही जीतनराम मांझी की पार्टी हम से संतोष कुमार सुमन ने फिर से मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें लुघ जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM से उनके बेटे दीपक प्रकाश को फिर से कैबिनेट में जगह मिली है. उन्हें पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पटना के गांधी मैदान में गुरुवार (07 मई) को आयोजित भव्य समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने एनडीए के सभी 32 नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Exit mobile version