शुरुआती रुझानों में TMC से आगे निकल गई भाजपा,BJP दफ्तर में बन रहीं जलेबियां

देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इन नतीजों से आज यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया.

बंगाल में रिकॉर्ड 93 और 90 फीसदी चुनाव दो चरणों में हुआ था. बंगाल की 294 सीटें, असम की 126 सीटें, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों, केरल में 140 सीटें और पुडुचेरी की 30 सीटों पर आज रिजल्ट आना है.शुरुआती रुझानों में असम में भाजपा 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं AIUDF 1 सीट पर आगे है. इसके अलावा तमिलनाडु में DMK 5 सीटों पर आगे है।

Exit mobile version