Blog

झारखंड चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 39 नेता करेंगे चुनाव प्रचार

झारखंड चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 39 नेता करेंगे चुनाव प्रचार
  • PublishedOctober 26, 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट सामने लगी है. एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 39 नेता चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे. भाजपा ने लिस्ट जारी कर दी है. इनमें पीएम मोदी के बाद दूसरा नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी का नाम शामिल है।इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे. इस लिस्ट में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा को 7वें स्थान पर रखा गया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *