पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के कैबिनेट विस्तार में कई बड़े चेहरों को मंत्री बनने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें दीपक बर्मन और डॉक्टर इंद्रनील खान का भी नाम शामिल है।पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार गया। राज्य में बीजेपी सरकार के गठन के करीब 22 दिन बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिला दिलाई है। इसमें बीजेपी के कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। नए मंत्रियों की लिस्ट में तापस रॉय, मनोज ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरीशंकर घोष, दीपक बर्मन, अरूप कुमार दास, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शंकर घोष, दूधकुमार मंडल और अन्य शामिल हैं। वहीं, स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों में मालती राभा रॉय, राजेश महतो और इंद्रनील खान शामिल हैं।

राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए अशोक डिंडा, ज्वेल मुर्मू, हरेकृष्ण बेरा, शांतनु प्रमाणिक, उमेश रॉय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, भास्कर भट्टाचार्य, कलिता माझी, बिराज विश्वास, आनंदमय बर्मन, विशाल लामा, दीपांकर जाना और अन्य शामिल हैंपश्चिम बंगाल सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्टकैबिनेट मंत्रीदीपक बर्मनतपस रॉयडॉ. शंकर घोषमनोज कुमार उरांवअर्जुन सिंहगौरी शंकर घोषस्वपन दासगुप्ताजगन्नाथ चट्टोपाध्यायकल्याण चक्रवर्तीअजय पोद्दारशरद्वत मुखर्जीदूध कुमार मंडलअनुप कुमार दासराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डॉ. इंद्रनील खानमालती रावा रॉयराजेश महतोराज्य मंत्री,जोएल मुर्मूहरे कृष्ण बेराआनंदमय बर्मनअशोक डिंडानादियार चंद बाउरीविशाल लामाशांतनु प्रमाणिकमौमिता बिस्वास मिश्राउमेश रायपूर्णिमा चक्रवर्तीकौशिक चौधरीभास्कर भट्टाचार्यदिवाकर घरामीअमिया किस्कूकलिता माझीगर्गी दास घोषबिराज बिस्वासदीपांकर जनासुमना सरकारमंत्री पद की शपथ लेने वाले कुल विधायक: 35कैबिनेट मंत्री: 13राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 3राज्य मंत्री: 19बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सरकार के सभी मंत्रियों के नाम तो सामने आ गए हैं पर अभी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। अब देखने वाली बात होगी कि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिलता है। इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।