Blog

महाराष्ट्र के नागपुर में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार,कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका

महाराष्ट्र के नागपुर में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार,कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • PublishedDecember 15, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 21 दिन बाद आज कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों की शपथ होगी। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे नागपुर विधान भवन में होगा।महाराष्ट्र में 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण राज्य की उपराजधानी में होने जा रहा है। इससे पहले 21 दिसंबर 1991 को CM सुधाकरराव नाइक मंत्रिमंडल का विस्तार नागपुर में ही हुआ था।आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में 30-32 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा के 20-21 विधायक, मंत्री बन सकते हैं। जबकि शिवसेना को 11-12 और NCP-अजित गुट को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं।गृह और वित्त मंत्रालय को लेकर सहमति न बनने की वजह से कैबिनेट विस्तार में देरी हुई है। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे गृह और वित्त मंत्रालय पर दावा कर रहे हैं। जबकि भाजपा गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है।वित्त मंत्रालय पर अजित पवार दावा कर रहे हैं।

शिंदे सरकार में गृह मंत्रालय तब के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास था। इसलिए एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं।उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पिछली सरकार में मंत्री रहे छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, धर्मरावबाबा, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल के नाम बने रहेंगे। दिलीप वलसे पाटिल पहले ही इनकार कर चुके हैं जबकि हसन मुश्रिफ का पत्ता कट सकता है। सूत्रों के मुताबिक नरहरि जिरवाल, दत्ता भरणे को मंत्री पद मिल सकता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *