चिराग के यहां भोज में शामिल हुए सीएम नीतीश,भाजपा के कई नेता भी रहे मौजूद
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरूण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे. सीएम यहां करीब पांच मिनट तक रुके. इसके बाद वे वहां से निकल गए. चेतन आनंद के भोज में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और PHED मंत्री संजय कुमार भी शामिल हुए.

चिराग पासवान के भोज में एनडीए के कई बड़े नेता पहुंचे. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी वहां मौजूद रहे. उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए. इस भोज को एनडीए की एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है।