पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाओदा, रेजिनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लेकिन नाओदा के दो बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए गए।पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान मुर्शिदाबाद में तनाव की स्थिति देखने को मिली, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार, हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा करने पहुंचे थे, जहां एक दिन पहले देसी बम फेंके जाने की घटना हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और झड़प हो गई।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान प्रक्रिया कई जगहों पर प्रभावित हुई। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में खराबी आने से वोटिंग में देरी हुई और कुछ जगहों पर मतदान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में स्थित पारसलिका मदनमोहन प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 156 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रोक दिया गया। वहीं शमशेरगंज के बूथ नंबर 212 पर भी मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। कंडी क्षेत्र के बूथ नंबर 130 पर भी इसी तरह की समस्या के कारण वोटिंग देर से शुरू हुई।