CM नीतीश ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन,जानिए कौन होगा अब अगला मुख्यमंत्री?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि बिहार की राजनीति में ये एक बेहद अहम पल होने जा रहा है। 20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार के एक बार फिर से केंद्र की राजनीति में लौटने जा रहे हैं। सीएम नीतीश राज्यसभा जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने से 21 साल बाद बिहार की कमान नए हाथों में होगी। राज्य में पहली बार बीजेपी का सीएम हो सकता है। सीएम की रेस में नित्यानंद राय समेत कई नाम सामने आ रहे हैं।CM की रेस में BJP के नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे चल रहा है।

नित्यानंद राय यादव समुदाय से आने हैं और इस वक्त केंद्र में राज्यमंत्री हैं। बिहार चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारें में इनकी बड़ी भूमिका रही थी। वहीं, दूसरा नाम सम्राट चौधरी का है। कुशवाहा समुदाय से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी का बड़ा चेहरा है और तीसरा नाम हर बार की तरह चौकाने वाला हो सकता है। बीजेपी अति-पिछड़ा से आने वाली किसी महिला पर दांव लगाकर सीएम बना सकती है। इसके अलावा भी कुछ चेहरे हैं जो सीएम की रेस में चल रहे हैं. लेकिन एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी आलाकमान यहां भी चौंका सकती है।

Exit mobile version