Blog

राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं सीएम नीतीश,बेटा को बनाएंगे डिप्टी सीएम!

राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं सीएम नीतीश,बेटा को बनाएंगे डिप्टी सीएम!
  • PublishedMarch 4, 2026

राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार की सियासत एक बार फिर तेज हो गई है. कल तक चर्चा थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है. वे सियासत में एंट्री लेंगे और अब दूसरी खबर आ रही है कि खुद नीतीश कुमार ही राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. सूत्रों की मानें तो सारी तैयारी हो गई है. कल (गुरुवार) नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।हालांकि अभी तक जेडीयू की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा का कहा है कि राज्यसभा किसे भेजना है ये पार्टी तय करेगी।

जब पार्टी तय कर देगी तब हम इस पर कुछ बोल पाएंगे. जब भी नीतीश कुमार के बारे में एक अलग नैरेटिव सेट करने का प्रयास किया जाता है वो अलग स्वरूप में उभरकर आते हैं. इस पूरे मामले में आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आखिरकार बीजेपी अपने मंसूबे में सफल होती नजर आ रही है. जिस तरह से खबरें आ रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, बीजेपी का तो ये प्लान शुरू से तैयार था. इसलिए तेजस्वी यादव और हम लोग कह रहे थे कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र वाला खेल करेगी. उधर सांसद पप्पू यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जब जनादेश नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आया था, तीन महीने में बीजेपी उसका हरण क्यों कर रही है? जनादेश का अपमान भाजपा को बहुत भारी पड़ेगी. समूल नष्ट होना तय है.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *