नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सिवान फायरिंग मामले को लेकर और बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर हमला किया है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया और उन्हें सड़क छाप अपराधी करार दिया।तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है, “7 हत्याओं का आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री सड़क छाप अपराधी है, जिसने तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है. छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हज़ारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है. अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा।

बिहार बंद के दौरान छात्रों के आंदोलन के समर्थन में पहुंचे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को शनिवार शाम को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था. दिन में रामगुलाम चौक पर छात्र आंदोलन में शामिल होने के बाद उन्हें शाम को गिरफ्तार किया गया था. पटना के एक मॉल से उन्हें पकड़ गया था. पुलिस तेज प्रताप को अपने साथ दीघा थाना ले गई और इसके बाद 14 दिनों के लिए बेऊर जेल भजा गया है.नीट पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया था. इस दौरान सिवान में प्रदर्शन कर छात्रों के एक गुट से पुलिस की बकझक हो गई. इस दौरान पथराव किया गया. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस दौरान पुलिस ने 4 राउंड फायरिंग कर दी।