Blog

एग्जिट पोल के नतीजे को कांग्रेस ने किया खारिज,कहा-हम इसे नहीं मानते हैं..

एग्जिट पोल के नतीजे को कांग्रेस ने किया खारिज,कहा-हम इसे नहीं मानते हैं..
  • PublishedNovember 21, 2024

कांग्रेस ने सतर्क चाल चलते हुए एग्जिट पोल के आंकड़ों को खारिज कर दिया है. अधिकांश एग्जिट पोल में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है. हालांक, कुछ पोल के आंकड़े इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं।महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों और झारखंड की 38 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को संपन्न हुआ. दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।इंडिया गठबंधन में शामिल दल झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा-माले झारखंड में सत्ता बरकरार रखने को लेकर आशान्वित हैं, जबकि कांग्रेस नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को हराने के लिए कड़ी मेहनत की।

उनका कहना है कि हम ज्यादातर एग्जिट पोल को खारिज करते हैं. उनमें अक्सर हेरफेर किए जाते हैं. हम चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहेंगे, लेकिन हमें यकीन है कि इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार बनाएगा. हम जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया और अपने अनुभव के आधार पर यह कह सकते हैं. महायुति सरकार के खिलाफ भारी सत्ता विरोधी लहर थी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *