Blog

चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिया बड़ा निर्णय,बदले गए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिया बड़ा निर्णय,बदले गए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष
  • PublishedMarch 18, 2025

कांग्रेस की ओर से राज्य में बड़ा सांगठनिक परिवर्तन किया गया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की जगह विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि विधायक राजेश कुमार तत्काल प्रभाव से बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे।राजेश कुमार बिहार के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह सीट औरंगाबाद जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कांग्रेस टिकट पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। फिलहाल वो विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं।राजेश कुमार 2015 में पहली बार विधायक बने थे। उनके पिता दिलकेश्वर राम भी विधायक रह चुके हैं। अब वो अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे। राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं और औरंगाबाद जिले के ओबरा से ताल्लुक रखते हैं।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *