Blog

लालू के पूरे परिवार पर कोर्ट ने तय किया आरोप,लैंड फॉर जॉब मामले में आया बड़ा फैसला

लालू के पूरे परिवार पर कोर्ट ने तय किया आरोप,लैंड फॉर जॉब मामले में आया बड़ा फैसला
  • PublishedJanuary 9, 2026

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की फैमिली को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट में लालू के पूरे परिवार पर आरोप तय हो गए हैं। परिवार के मुखिया लालू यावद, उनकी पत्नी रबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती पर आरोप तय हो गए हैं। इसके अलावा, बेटे तेज प्रताप, बेटे तेजस्वी और बेटी हेमा के खिलाफ भी आरोप तय हो गए हैं। ये भी जान लें कि लैंड फॉर जॉब मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 लोगों को कोर्ट ने आरोप मुक्त किया है।बता दें कि लैंड फॉर जॉब घोटाला, कथित भ्रष्टाचार का केस है। यह साल 2004 से 2009 के बीच हुआ, जब लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री हुआ करते थे। आरोप है कि लालू यादव ने अपने रेल मंत्री के पद का गलत इस्तेमाल किया और इसके जरिए रेलवे के ‘ग्रुप-डी’ के पदों पर नियुक्तियां की।

इन नियुक्तियों के बदले उन्होंने और उनके परिवार ने उम्मीदवारों से रियायती दरों पर या गिफ्ट के तौर पर जमीनें हासिल की थीं।जांच के दौरान, इस केस में लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेज प्रताप यादव, बेटे तेजस्वी यादव, बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव सहित कुल 98 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें अब लालू परिवार को सदस्यों पर आरोप तय हो गए हैं, जबकि 52 लोगों को आरोप मुक्त किया जा चुका है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *